Advertisement

रिश्तो को मजबूत बनाने के 12 टिप्स Healthy Relationship Tips

 संसार मे हर व्यक्ति जीवन मे दुसरो और अपनो से अच्छे रिश्ते बनाने चाहता है  भाव यह है की अच्छे रिस्तो का जीवन मे होना एक सुखमयी अहसास है

Lifeappki

 दुनिया मे हर रिश्ते एक इमारत की तरह होते है जिस पर हमारी पूरी  रिश्ते को की छत टिकी होती है जितना ज्यादा ये इमारत की नींव मजबूत होती है जैसे किसी इमारत को बनाने के लिए पहले उसकी नींव को मजबूत किया जाता है उसी तरह रिश्तो में मजबूती बनाने के लिए रिश्तों मे अच्छे  नींव का होना बहुत ही जरूरी है 

हर रिश्ते की बुनियाद उसकी नींव पर टीकी होती है  उतना ही जीवन ज्यादा खुशियो वाला, और लंबे  समय तक चलने वाला होता है 

जब तक  इमारत की नींव मजबूत होती है तब तक दुनिया की कोई भी ताकत इस इमारत को नही गिरा सकता है चाहे कितनी बढ़ा आंधी- तूफान  क्यो न आ जाये  अगर थोड़ा सा भी उस इमारत की नींव को  सा नुकसान पहुचाया जाय तब वही इमारत गिर जाती है 

अच्छे रिश्तों मे अच्छे सबन्ध होने का यह फायदा होता है की जीवन मे खुशिया आने पर खुशिया और बढ़ जाती है और वही दूसरी तरफ दुख आने पर दुःख   लाखो गुना कम हो जाता है जिन रिश्तों  मे अच्छे सम्बन्ध होते है उन रिश्तो मे दुःख का होना, ना होने के बराबर होता  है  

जो व्यक्ति  रिश्तो के अनमोल महत्व को समझता है उन व्यक्ति के जीवन मे कुछ भी हो जाये वह व्यक्ति को मजबूत बनाने और रिश्तो को सही तरीके से चलाने मे सक्षम होता है जिस व्यक्ति ने जीवन मे रिश्तो की अहमियत को समझ लिया वह व्यक्ति जीवन मे कभी असफल नही हो सकता है 

इसकेे विपरीत कुछ व्यक्ति ऐसे भी है संसार मे जो रिश्तो को बोझ मानकर चलते है जैसे मानो दुनिया मे वे रिश्ते उनके लिए किसी दुखो के पहाड़ से कम नही है  ऐसे रिश्तो का परिणाम यही होता है की उन रिश्तो से मिले अपनो का साथ और दुखो मे साथ रहने के लिये कोई नही  रहता है रिश्तो से मिलने वाली खुशियो से वंचित रह जाता है 

आजकल लोग रिश्तो को जोड़ने अथवा निभानें के लिये अपने अनमोल रिश्तो को पैसे के तराजू मे तौल देते है मानो खुशिया जैसे बाजार मे मिलती है जैसे कोई वस्तु है जिसे चन्द पैसों से खरीदा जा सकता है दुनिया मे रिश्तो की कदर वही करता है जिसके पास कोई रिश्ते नही होते है बल्कि रिश्ते वह नाजुक सा धागा होता है जिसे आराम - आराम से दिलो से दिलो को जोड़ा जाता है 

सच्चे मन और दिल से जुड़े रिश्तो की नींव इतनी  मजबूत होती है उसे तोड़ पाना किसी बस की बात नही है जीवन मे हर व्यक्ति की कामना रहती है की उनके रिश्तो मे प्यार और मजबूती बनी रही जिससे वह रिश्ते और भी सुंदर और मनमोहक हो जाते है 

दुनिया मे बहुत से ऐसे लोग भी है रिश्तो से सबन्धित  अनेक प्रश्न पूछते है की जैसे- अच्छे रिश्ते को बनाये रखने के तरीके,  अच्छे रिश्ते बनाने के उपाय क्या है, अच्छे रिश्ते कैसे कायम करे, अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए किन- किन  बातो का ध्यान रखना चाहिए, और अच्छे रिश्ते कैसे बनाये जाते है, खराब रिश्तो को  बेहतर कैसे बनाये 

तो दोस्तो इसी बात को ध्यान मे  रखते  हुए Relationship  Problems को दूर करने के लिये और रिश्तो को  बनाये रखने के लिए मै यह  hindi artical  लिख रही हु  इस लेख के माध्यम से मै आपको रिश्तो को  कैसे मजबूत बनाये और कैसे अपने रिश्ते दुसरो के साथ बरकरार रखे 

इस लेख की   एक मुख्य खासियत है की  चाहे भाई - बहन का रिश्ता हो, या चाहे पति - पत्नी का, या चाहे बाप बेटे का, या चाहे  दोस्ती का हो, या चाहे boyfriendया girlfirend का हो या, दुनिया का कोई भी रिश्ता हो  , मेरे द्वारा बताए गए  Healthy Relationship Tips, सभी रिश्तो को मजबूत बनाने मे एक जैसा  काम करेगा 

रिश्तो को मजबूत बनाने के12 टिप्स-

कृपया इन सभी रिश्तो को मजबूत बनाने के  12 टिप्स  को बहुत ध्यान से पढ़िये और इन  टिप्स को अपने सुंदर जीवन मे उतरिये  जिससे आप अपने रिश्तो  को इतना मजबूत  बनाईय की पूरा जीवन इन रिश्तो  से मिली खुशियो और आनंद से भर जाए और जीवन सुखमयी हो जाय 

1.रिश्तो मे प्यार और विश्वाश बना के रखे 

कभी भी किसी रिश्ते मे जुड़ने से पहले या जुड़ने के बाद  आपसी रिश्तो मे प्यार और एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत  जरूरी है किसी भी रिश्ते की नींव हमेशा प्यार  और भरोसे पर टिका होता है दुनिया मे चाहे बिजनस हो या कोई  और जीवन मे होने वाले पल , दुनिया मे रिश्ते से लेकर दुनिया का हर काम बिना किसी पर प्यार और विश्वाश न हो तो वह रिश्ता की कोई अहमियत नही होती है  किसी भी  रिश्ते को बनाये रखने के लिए उनमे आपसी प्यार और विश्वाश होना बेहद जरूरी है  बिना आपसी प्यार और विश्वाश से वह रिश्ता कभी भी खूबसूरत और मनमोहक नही बन सकता है 
किसी भी रिश्ते मे छल और कपट का सहारा न ले अगर आप ऐसे करते है तो कुछ ही दिनों मे रिश्ते खराब और बेकार हो जाते है और उनसे कोई भी खुशिया नही मिलती है  , किसी भी रिश्ते को बनाये रखने के लिए, सबसे पहली चीज उनमे व्यक्तियों मे आपसी प्यार और विश्वाश का होना बहुत जरूरी है 

2.अपनी गलतियो को स्वीकार करे
जब कभी हम किसी रिश्ते मे होते है तो कई बार  न चाहते हुये भी हो जाती है और वह गलती  जानबूझ कर नही की जाती है और हम उन गलतियों को  मानने से इंकार कर देते है की हम कभी ऐसा कर नही सकते है  वही जाकर हमारे रिश्ते  हमसे दूर होने लगते ही है 
रिश्तो मे अपनी  गलतियो को स्वीकार करने से कोई छोटा और बड़ा नही हो जाता है  , बल्कि सभी के नजरो मे वह व्यक्ति पहले ज्यादा प्रिय हो जाता है 
इस लिए रिश्तो को बनाये रखने के लिये अपनी गलतियो को स्वीकार करना, अपने रिश्तो को और मजबूत बनाते है 

3.हर रिश्ते को दिल से निभाये दिमाग से नही 
आपका किसी व्यक्ति से जो भी रिश्ता हो जो चाहे अच्छे दोस्त, या भाई बहन का पति और पत्नी का या दुनिया का कोई भी रिश्ता हो, उन सभी रिश्तो के प्रति दिल से रिश्ता निभाये, न की दिमाग से, दिमाग से  निभाये गये  रिश्ते कभी भी ज्यादा दिन के लिए नही होते है, और कुछ पल के लिए ही बने रहते है  दिल से बनाये गये रिश्ते हमेशा दिल को खुशिया प्रदान करते है, और दिमाग से बनाये गए रिश्ते आपके परिस्थितियों के साथ बदलते रहते है  Healthy Relationship के लिये रिश्ता दिल से होना चाहिए 

4.अपने बने रिश्ते मे कभी कुछ न छिपाये
कई बार रिश्तो मे कुछ ऐसी भी बात हो जाती है जिसका जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और हमारे रिश्तो  खराब होने लगते है जैसे- और आपसे कुछ जाने अनजाने कुछ गलतिया हो गई हो और हमने वो  गलतिया अपने रिश्ते से छिपाते है, और हमे नही पता होता की उन गलतियो का परिणाम क्या होगा आगे जाकर,   इस लिए किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये, उन रिश्तो को पूरी सच्चाई और इमानदारी से अपना रिश्ता निभाना चाहिए और अपने बने रिश्ते में कभी कुछ नाश्ता क्योंकि छुपाने से हमेशा मुसीबतों का आगमन होता है जो हमारे रिश्ते के लिए बहुत ही खराब होता है अच्छा रिश्ता बनाने के लिए रिश्तो के बीच मेल जोल होना बहुत ही आवश्यक हैऔर  रिश्ता विश्वास पर टिका रहता है

5.उन्हे अपने जीवन मे  जगह दे 
जिस भी व्यक्ति को अपने जीवन मे अपने रिश्तो को बना के रखना है उन रिश्तो को अपने जीवन मे कुछ स्पेशल जगह दे की उनके रहने और न रहने से उनके जीवन मे बहुत फर्क पड़ता है, उन्हे ऐसा  दिखाना चाहिये की उनके बिना हमारी लाइफ  बिल्कुल अधूरी है 
कुछ काम जीवन मे ऐसे करे की उन्हे लगे की हम उनके बिना यह काम नही कर सकते है और उन्हे फिल  करवाये की उनके एक दिन बात न करने की वजह से वह बिल्कुल अकेला महसुस करते है 

6.किसी भी रिश्तो को फायदा और नुकसान से न तुलना करे 
दुनिया में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अपने रिश्तो में फायदा और नुकसान देखते हैं जिससे उन्हें कितना फायदा और कितना नुकसान हो रहा है जिस रिश्ते से उन्हें फायदा होता है उसे वह कायम रखते हैं और जिन से नुकसान रहता है उन्हें खत्म कर देते हैं दोस्तों ऐसा करना बिल्कुल ही गलत होता है रिश्तो में कभी प्रॉफिट एंड लॉस नहीं देखा जाता रिश्ते तो सुख दुख के साथी होते हैं यह रिश्ते हैं में सुख में भी साथ रहते हैं और दुख में भी साथ रहते हैं 
कई बार  रिश्ते मे होता है की हमने उनके लिए इतना सब कुछ किया लेकिन हमे तो उसके बदले कुछ मिला ही नही 
जब आप किसी के दुख में साथ नहीं देंगे तो कैसे दूसरा आपको आपके दुख में साथ देगा प्रॉफिट एंड लॉस तो दोनों का होता है तभी एक का प्रॉफिट होगा तो कभी दूसरे को, और अच्छे रिश्ते के बीच कभी भी फायदा और नुकसान से न तुलना करे 

7.किसी भी रिश्ते मे मधुरता बनाये रखे 
अच्छे रिश्ता कायम करने के लिये अपनी वाणी मे और विनम्रता बना के रखना चाहिए और हर रिश्ते के बीच प्रेम होना बहुत ही जरूरी है, मधुर बोलने वाले व्यक्ति से कठोर व्यक्ति  को भी पिघलाया जा सकता है, क्योकि दुनिया मे हर चीज को अपनी मधुर वाणी से जीता जा सकता है, 
और किसी ने कहा है कड़वा बोलने वाले का तो शहद भी नही बिकता है 
लेकिन मधुर बोलने वालो की तो मिर्ची भी बिक जाती है 
इस तरह से रिश्तो को कायम करने के लिये रिश्तो मे मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए 

8.आपने अहंकार को अपने रिश्तो के बीच  न आने दे 
आपने अहंकार को रिश्तो के बीच कभी ना आने दे अहंकार एक ऐसा शब्द है जो व्यक्ति के साथ साथ बेच के बीच बने रिश्ते को भी खत्म कर सकता है अहंकार  किसी भी रिश्ते और व्यक्ति के लिये हानिकारक होता है किसी भी व्यक्ति का अहंकार इतना बड़ा नहीं होना चाहिए कि उनके रिश्ते से भी बड़ा हो जाए इसकी वजह से दुनिया का कोई भी रिश्ता खराब हो सकता है इसीलिए अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए अहंकार को कभी अपने रिश्ते के बीच न आने दे 

9. अपने रिश्तो की प्रति मान- सम्मान बनाकर रखें

दुनिया का कोई भी रिश्ता है चाहे भाई बहन का हो चाहे पति-पत्नी का हो चाहे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का हो उन रिश्तो के प्रति मान-सम्मान बना कर रखना चाहिए एक सीमा होनी चाहिए कि हमें कितनी हद में अपने रिश्ते के साथ रहना, अपने रिश्तो के बीच एक गरिमा बनाकर रखना है और कभी भी क्रोध और अहंकार में ना आकर अपने किसी रिश्ते को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और हमेशा अपने अंदर के अहंकार और क्रोध को त्याग कर सभी के बातों पर सहयोग करना चाहिए और रिश्ता भी मजबूत हो जाता है

10. किसी रिश्ते को पैसे से ना तोले
आज कल के समय मे सभी मनुष्य के  अधिकतर बनने वाले रिश्ते की बुनियाद पैसों  से बनाये जाते है ध्यान रहे पैसे से कोई चीज खरीदी जा सकती है लेकिन रिश्ता  बनाया  नहीं जा सकता
एक अच्छा रिश्ता कभी पैसे से नही बनाया जा सकता है 
यदि आपका रिश्ता पैसे के बल से बन भी गया  हो तो वह ज्यादा दिन के लिये कायम नही रह सकता है जब तक आपके पास पैसा रहेगा तब तक वह रिश्ता भी कायम रहेगा जब आपके पास पैसा खत्म हो जाएगा तो वह रिश्ता भी खत्म हो जाएगा क्योंकि दिल से बनाए हुए रिश्ते कभी खत्म नही  होते है
 
11. रिश्तो मे दुख देने वाली बातो को भुला दे 
रिश्तो मे कई बार इतनी कड़वाहट वाली बातें हो जाती है कि हम उसे भूलना ही नहीं चाहते  उनको भूल कर हमे आगे बढ़ने के बारे मे सोचते ही नही  लेकिन हर रिश्ते मे कही न कहीं कुछ बुरी बाते हो जाती है  हम उन बातो से दूर ही नही जाते है
 की उसने हमे कैसे बोला और क्यो बोला  , हमे यह सोचना चाहिए की  ,हम कैसे उन बातो को भुला सकते है, अगर रिश्ते मे कोई एक इंसान गलती करे तो, हमे उस गलती को नही करना चाहिए, और हमे रिश्तो मे दुख देने वाली बातो को भुला देना चाहिए, 

12.रिश्तो मे मुसीबत पड़ने और दुख होने पर हमेशा  अपने रिश्तो के साथ खड़े रहे

अधिकतर लोग जब रिश्तो मे खुशिया होती है तब तक उनके साथ उनके खुशियो मे खड़े रहते है  जब थोड़ा दुख पड़ जाता है या वह किसी बीमारी का शिकार हो जाता है, या कठिन परिस्थितियों में पड़ जाता है , तब कुछ लोग उन्हे वही स्थिती ज़ी छोड़ कर चले जाते है एक अच्छा रिश्ता कायम करने के लिये दुख हो या सुख दोनों परिस्थितियों में उसके साथ डट कर खड़ा रहना चाहिए ऐसा करने से आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा
दोस्तो इन रिश्तो को मजबूत बनाने के 12 टिप्स के अलावा भी मेरे कुछ ऐसी चला है जिससे आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत कर सकते हैं

1. किसी रिश्ते मे  मे ज्यादा से ज्यादा मिलने व बाते करने से कोई रिश्ता मजबूत नही बनता है बल्कि उस रिश्ते की   यादो को अपने अंदर संजोय रखना ही और उसके प्रति अपना भरोसा बनाये ही एक सच्चे रिश्ते की पहचान है 

2.किसी भी रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए  उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय  बिताये और उन्हे अच्छे अच्छे तोहफे दे जो उन्हे अच्छे लगते है 

3.किसी भी रिश्ते मे कभी भी शक न करे क्योकि हर चीज का इलाज है लेकिन शक का इलाज नही है  एक अच्छा रिश्ता बनाने के लिए कभी भी अपने अंदर शक। की  भावना को जन्म न दे 

4.किसी भी रिश्ते मे बिना कुछ जाने कभी भी अपना निर्णय नही सुनान चाहिए

5.रिश्तो मे दुसरो की बातो को भी ध्यान से सुने और उनकी बातो पर अम्ल करे की वह कहना क्या चाहता है 

6.एक अच्छे रिश्ते के लिये अपनी सकारात्मक फिल्म को बनाए रखें और हमेशा उनके बारे में सकारात्मक सोच कभी अपने अंदर नकारात्मक भावना न लाये  

7.कभी भी अपने रिश्ते में बिना मांगे हर जरूरत को पूरा करें कहीं ना कहीं आपके रिश्ते और मजबूत बन जाते हैं

8.रिश्तो के प्रति हमेशा प्यार और विश्वास बना कर रखे  

दोस्तो यदि आपको यह रिश्तो को मजबूत बनाने के 12 टिप्स Healthy Relationship Tips आपको कैसे लगे अगर आपको अच्छा लगा हो तो मुझे कंमेंट् करे और अपने  दोस्तो और परिवार मे share करे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ